बड़ौत। बड़का रोड़ पर इदारा मस्जिद के पास मामूली कहासुनी को लेकर गत देर रात्रि आधा दर्जन हमलावरों ने एक मकान में घुसकर धारदार हथियारों से परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। हमलावर अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया और बाइक को अपने कब्जे में लिया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
घायलों में सुऐब पुत्र मुस्तकीम, नदीम पुत्र हबीब, वकीला पत्नी हबीब, शहनाज पुत्र नदीम निवासी हसनपुर जिवानी हाल बड़का रोड बड़ौत शामिल है। घायलों ने बताया कि कुछ दिन पहले मौहल्ले मेें मामूली कहासुनी हो गयी थी। इसी को लेकर गत देर रात्रि आधा दर्जन हथियार बंद लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला बोल दिया।शोर सुनकर मौहल्ले के लोग दौड़े तो हमलावर अपनी बाइक नंबर यूपी 15 सीएस 0970 छोड़कर भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया और छोड़ी गयी बाइक को अपने कब्जे में लिया। उधर पीड़ित नदीम ने पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गयी है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त मेें होंगे।