बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंनेे कहा कि जिले को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से अब सभी छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था कर दी गई है। यदि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित होता है या बीमार होता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सकारात्मक सोच के साथ अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर स्वास्थ्य लाभ ले सकता है।
डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सभी का वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए। कहा कि वैक्सीनेशन में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।