संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। रटौल के पास विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के खेकड़ा प्रखंड प्रभारी हिमांशु त्यागी को बाइक सवार चार युवकों ने पिटाई कर घायल कर दिया। साथ ही उनके परिजनों के साथ भी अभद्रता की गई। इस मामले में कोतवाली में शिकायत की गई।
फिरोजपुर गांव के रहने वाले हिमांशु त्यागी ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि वह अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ कार से रटौल जा रहे थे। रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने कार के सामने बाइक खड़ी कर दी। विरोध करने पर हिमांशु को डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव कराने कार से निकले परिवार के सदस्यों के साथ भी अभद्रता की गई। हिमांशु ने एक आरोपी की पहचान कर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।