फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रोशनगढ़ में दूधिया और उसके बेटे समेत तीन पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। रोशनगढ़ गांव में सोमवार को दूधिया और उसके बेटे समेत तीन पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया गया। घायल दूधिया समेत तीनों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया। उधर, पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रोशनगढ़ गांव के रहने वाले दूधिया सरताज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम वह दूध निकलवाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक रास्ते में खड़े मिले, जिन्होंने उस पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर बेटा सैय्यद और चचेरा भाई शादाब आये तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि हमलावर समीर, आसिफ और अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आसिफ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें