फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल लिपिक को बंधक बनाकर किया प्रदर्शन

Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ागांव में घटतौली का आरोप लगाकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव स्थित किनौनी शुगर मिल के तौल केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाते हुए आक्रोशित गन्ना किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बना लिया और प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ागांव के समीप जंगल में स्थित किनौनी शुगर मिल के ए गन्ना तौल केंद्र पर मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे जब किसान भैंसा बोगी एवं ट्रैक्टर ट्रालियों में गन्ना भरकर पहुंचे। 
किसानों को कांटे में घटतौली का आभास होने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कांटे में एक क्विंटल पर 10 किलोग्राम की घटतौली पाए जाने के कारण किसानों ने तौल लिपिक कुलदीप को बंधक बना लिया। उन्होंने तौल लिपिक को खरी खोटी सुनाते दो घंटे तक हंगामा किया।  बाद में कांटा ठीक होने के बाद तौल कार्य शुरू हो सका। इस दौरान योगेंद्र, मुकेश, देवेंद्र, चीनू, पिंटू, संजीव, अनिल, दिनेश, रजनीश, नीरज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

तौल लिपिक पर हमला
नंगला बढ़ी गांव में मोदीनगर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। तौल लिपिक सुनील ने पुलिस को बताया सोमवार को गांव का ही एक युवक वहां  पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसकी पिटाई की। आरोपी ने गन्ना तौलने के कांटे में भी तोड़फोड़ की। रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
जबरन तौलेंगे अस्वीकृत प्रजाति 
दोघट। एक बैठक में किसानों ने कहा कि वे जबरन अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना केंद्र पर डालेंगे। इसमें राजपाल शास्त्री, बुध प्रकाश चेयरमैन, राजेंद्र सिंह, रामपाल सिंह डायरेक्टर, राजेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें