फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर परिजनों पर हमला 

Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते उनके बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन


 गांव के विशेष समुदाय के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांव के बाहर गोबर डालने के लिए गई थी। रास्ते में  उसके साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। घर पर पहुंचकर युवती ने उनको घटना की जानकारी दी। वे आरोपी के घर शिकायत करने गए तो आरोपियों ने  उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। इससे वहां पर हंगामा हो गया। इस मामले में आरोपी सोहन, रविंद्र और मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।  घटना को लेकर दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बनी हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें