फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिद्वंदी प्रत्याशी और उसकी पत्नी पर किया हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में वोट मांगने को लेकर एक प्रत्याशी ने समर्थकों संग मिलकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ितों ने थाना बालैनी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सतेंद्र पुत्र सोपाल ने बताया कि वह ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहा है। वह शनिवार सुबह पत्नी प्रवेश के साथ गांव में जनसंपर्क कर वोट मांग रहा था। उसके सामने चुनाव लड़ रहे अन्य प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ सतेंद्र और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी वैगनआर गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोट आई है। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में बालैनी थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें