फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डासना जेल में बंद कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
सुन्हैडा गांव स्थित कुख्यात बदमाश विक्की उर्फ विक्रांत का मकान - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। जिलाधिकारी राजकमल यादव के आदेश पर रविवार को खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने कुख्यात बदमाश विक्की उर्फ विक्रांत की सुन्हैड़ा गांव में संपत्ति कुर्क की। विक्की वर्तमान में गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है। पुलिस ने मकान में रह रही उसकी मां बृजबाला को 24 घंटे के अंदर खाली करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

सुन्हैड़ा निवासी विक्की उर्फ विक्रांत के खिलाफ जनपद बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा के साथ ही दिल्ली के करोल बाग, बसंत कुंज कोतवाली और मध्यप्रदेश में हत्या, रंगदारी और लूट आदि के 20 मुकदमे दर्ज है। यह सभी मुकदमें संबंधित न्यायालयों में विचाराधीन है। वर्ष 2014 में हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद काफी दिनों तक विक्की सुन्हैड़ा को बागपत जिला जेल में रखा गया। उच्च अधिकारियों के आदेश पर 23 सितंबर 2021 को उसे बागपत जिला जेल से गाजियाबाद की डासना जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। हाल ही में जिलाधिकारी राजकमल यादव ने गैंगस्टर एक्ट लगाते हुए उसकी संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने रविवार को सुन्हैड़ा गांव में लाउडस्पीकर से एलान कराकर उसकी संपत्ति को कुर्क कर लिया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि उसके मकान में उसकी वृद्ध मां बृजबाला रह रही है। उसे मकान खाली करने का 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद मकान को सील कर दिया जाएगा।
मकान पर लगी है डीआईजी की शिलापट्ट
विक्की उर्फ विक्रांत के पिता वेदपाल सिंह पंवार की मौत हो चुकी है। सुन्हैड़ा गांव में उसके मकान पर विजयपाल सिंह पंवार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ की शिलापट्ट लगी हुई है। इस पर विक्की की मां बृजबाला पंवार का नाम भी लिखा हुआ है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि डीआईजी विजयपाल सिंह पंवार विक्की उर्फ विक्रांत के चाचा थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनका देहांत हो चुका है।

मकान की कुर्की के लिए सुन्हैडा गांव मे कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे सीओ युवराज सिंह- फोटो : KAHKRA

बागपत के सुन्हैडा गांव में कुख्यात बदमाश विक्की उर्फ विक्रांत के मकान की कुर्की के लिए एलान करती?- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें