बागपत के बड़ौत में मेरठ एटीएस ने छापा मारकर एक युवक को पकड़ा है। उस पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े होने का शक है। एटीएस युवक से पूछताछ कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित कनेक्शन के शक में मेरठ एटीएस ने बागपत के बड़ौत में छापा मारा। टीम एक युवक को पकड़कर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। फिलहाल उसके संबंधों और एटीएस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। चर्चा है कि शहजाद भट्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिर से अपने पांव पसार रहा है।
विज्ञापन
बड़ौत में हुई इस कार्रवाई के बाद युवक से पूछताछ की जा रही है। एटीएस यह पता लगाने में जुटी है कि उसका पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कोई संपर्क या संबंध है या नहीं। फिलहाल युवक का नाम, उसकी पहचान और कथित संपर्कों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं स्थानीय पुलिस मामले से अनभिज्ञता जता रही है।