फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर ताले, बैंकों में नो कैश 

Tue, 20 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत की मुख्य सिंडीकेट शाखा के बाहर बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाते उपभोक्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। बैंक और एटीएम की व्यवस्था पटरी पर लौटती नजर नहीं आ रही है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को कैश के लिए बैंकों पर मारामारी का माहौल रहा। लेकिन अधिकतर शाखाओं में नो कैश की स्थिति रही। एटीएम पर भी ताले लटके रहे। लोगों का कहना है कि उन्हें फिलहाल परेशानी से निजात मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

संडे की छुट्टी के बाद मंडे को बैंकों के बाहर कैश लेने के लिए सुबह छह बजे से ही लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी, लेकिन अधिकतर बैंकों में नो कैश की स्थिति रही। इस कारण लोगों को बैंक खुलते ही यहां से निराश लौटना पड़ा। देहात की शाखाओं के बाहर लोग सुबह छह बजे से ही कतार में खड़ा होना शुरू हो गए थे। 
अग्रवाल मंडी टटीरी, दाहा, टीकरी और दोघट में यही हाल रहा। छपरौली के कुरड़ी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, सोमवार को जिन एटीएम में कैश नहीं था, उनका भी शटर डाउन रहा। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों में नहीं मिला कैश
रमाला। क्षेत्र के गांवों में विभिन्न बैंक शाखाओं से लोगों को कैश नहीं मिला। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें