फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सहायक अध्यापक की सेवा समाप्त, एकतरफा कार्रवाई का आरोप

Sun, 20 Apr 2025 07:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजवाड़ा के बीपी इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक ने डीएम से मामले में जांच कराने की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिजवाड़ा के बीपी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने सहायक शिक्षक राजगुरु तोमर की सेवा समाप्त कर दी। इस पर सहायक शिक्षक ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग उठाई।
कॉलेज में सहायक अध्यापक राजगुरु तोमर और प्रबंध समिति के बीच काफी समय से खींचतान चल रही थी और उनको कई महीने पहले निलंबित कर दिया गया था। अब प्रबंधक निर्भय सिंह ने विद्यालय के समय राजनीति करने, विद्यार्थियों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने सहित कई आरोप लगाते उसकी सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक का आरोप है कि उसको अपना पक्ष रखने के लिए कोई मौका नहीं दिया गया और न ही कारण बताओ नोटिस दिया। प्रबंधक ने जांच भी उप प्रबंधक से कराई, जो नियम विरुद्ध थी। जांच सिर्फ प्रधानाचार्य व प्रबंधक ही कर सकते हैं। आरोप है कि प्रबंध समिति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से भी कोई नोटिस नहीं दिया गया और पक्ष सुने बिना ही सेवा समाप्त कर दी गई। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल से शिकायत करके मामले की सही तरह से जांच कराने की मांग की है। वहीं, प्रबंधक निर्भय सिंह का कहना है कि प्रबंध समिति सही है और इसका निर्विरोध चुनाव हुआ था। सहायक अध्यापक के आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें