शासन ने जारी की सूचि शिक्षकों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षक दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सिगौली तगा बागपत की सहायक अध्यापिका शानू निगम को राज्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बुधवार को शासन ने पांच सितंबर को सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची जारी कर दी है।
मूल रूप से बाराबंकी की शानू निगम अपने पति विभोर कुमार के साथ गाजियाबाद में रहती है। शिक्षिका शानू निगम ने बताया कि ऑनलाइन क्लास प्रणाली को बढ़ाने के लिए शासन द्वारा शिक्षकों की रिकार्डिंग मांगी गई थी। इसमें उनकी चार ऑडियों का चयन किया गया था। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष्ट कार्य करने के लिए शिक्षिका को अक्तूबर 2019 में विभाग की ओर से जिला स्तर पर सम्मानित किया गया था। बीएसए का कहना है कि अभी शासन स्तर से सम्मानित होने वाली शिक्षिका की सूची मिली है। शिक्षिका को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा या ऑनलाइन इसके दिशा-निर्देश नहीं मिले है। इसके अलावा आगामी पांच सितंबर को बेसिक शिक्षा विभाग बागपत की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में नि:स्वार्थ सेवा करने के लिए जिले के शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।