फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारिता के कोरोना से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/दाहा। सहायक उपायुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। उन्हें पंचायत चुनाव में बिनौली ब्लॉक का आरओ बनाया गया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। पिछले दिनों उनका प्रमोशन भी डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर हो गया था। चुनाव बाद वह इस पद पर ज्वाइन करने वाले थे। इससे पहले ही कोरोना ने उनकी जिंदगी लील ली। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिलाधिकारी ने बताया देवेंद्र सिंह सुलझे हुए व गंभीर अधिकारी थे। विभाग के साथ-साथ जनपद में अन्य क्षेत्रों में भी दी गई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
विज्ञापन

उधर, दाहा में सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र सिंह के निधन की खबर से विभाग में शोक छा गया। सहकारिता कर्मियों की बैठक में जिले के सभी कर्मचारियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। यहां जिलाध्यक्ष राजीव राणा, जयप्रकाश, कर्मवीर यादव, अशोक सचान, सुदर्शन गुप्ता, संजय चौधरी, संजीव राणा, धर्मवीर, विकास शर्मा, नेपाल यादव, हरेंद्र सिंह, रमेश चौहान, विकास राणा, सोमपाल राणा, कंवरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें