फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : चार दशक से हाईकोर्ट बेंच के लिए कर रहे आंदोलन, सरकारें बदलती रहीं, नहीं हुई हाईकोर्ट बेंच बनने की मांग पूरी  

Sat, 22 Jan 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत

सार

अधिवक्ता देवेंद्र आर्य का कहना है कि जनपद से लगभग 600 से अधिक मुकदमें हाईकोर्ट में लंबित हैं। सालों से मुकदमें लंबित होने से वादकारी परेशान हैं। इनको न्याय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनाए जाने की मांग चार दशक से जारी है। अधिवक्ता आंदोलन चला रहे हैं। वहीं, सरकारें बदलती रहीं परंतु किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐेसे प्रत्याशी को वोट देंगे, जो हाईकोर्ट बेंच को लेकर गंभीर होगा।
विज्ञापन


चार दशक पुरानी मांग
अधिवक्ता विनोद जैन का कहना है कि पश्चिमी हाईकोर्ट बेंच की मांग वर्ष 1980 से उठाई जा रही है। इसको लेकर पश्चिमी उप्र संघर्ष समिति बनी है। जिसके बैनर तले समय-समय पर अधिवक्ता जनपदों में आंदोलन करते रहते हैं।

वादकारी हो रहे परेशान
अधिवक्ता देवेंद्र आर्य का कहना है कि जनपद से लगभग 600 से अधिक मुकदमें हाईकोर्ट में लंबित हैं। सालों से मुकदमें लंबित होने से वादकारी परेशान हैं। इनको न्याय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की दौड़ लगानी पड़ती है। वहां जाने में एक बार कम से कम 5000 हजार रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  मेरठ में शर्मनाक हरकत : इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद अगवा कर आदिल ने की छात्रा से दरिंदगी, संवेदनशील मामला, लगाई फोर्स
 
विज्ञापन

सस्ता व सुलभ न्याय की दरकार
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर ने बताया कि वादकारियों की सुविधा के लिए सुलभ और सस्ता न्याय मिले इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। अब आंदोलन से आम लोगों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

मुद्देे में शामिल करें प्रत्याशी
अधिवक्ता प्रमोद जैन का कहना है कि विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को भी हाईकोर्ट बेंच की मांग को अपने मुद्दों में शामिल करना चाहिए। जनपद की जनता व अधिवक्ता दोनों परेशान हैं। अब तक बेंच की स्थापना होनी चाहिए।

अरसे से आंदोलन जारी
अधिवक्ता रोहित तोमर का कहना है कि जनपद से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने और मुकदमा लड़ने के लिए काफी धन खर्च होता है। लोगों को सुलभ और जल्द न्याय मिले इसके लिए अधिवक्ता लंबे समय से हाईकोर्ट बेंच के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

सहयोग के बाद समर्थन
अधिवक्ता मदन तेजान का कहना है कि चुनाव में जो भी प्रत्याशी हाईकोर्ट की मांग को पूरा कराने में अधिवक्ताओं का सहयोग करेगा उसको समर्थन किया जाएगा।

आम लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आनंदपाल तोमर का कहना है कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता प्रत्येक जनपद में लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में आम लोगों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

आंदोलन जारी रखेंगे वकील
अधिवक्ता सत्यपाल पंवार का कहना है कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर काफी समय से अधिवक्ता पश्चिमी उप्र संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन कर रहा है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें