फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ सिंघावली अहीर के नाम से फर्जी फेसबुक खाता बनाकर मांगे बीस हजार

विज्ञापन
सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह की ओर से फेसबुक पर की गई पोस्ट - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
एसओ ने अपनी फेसबुक आईडी पर लोगों को किया आगाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। इस बार एसओ सिंघावली अहीर शिव प्रकाश को निशाना बनाया गया। उनके नाम और फोटो से फेसबुक खाता बनाकर लोगों से बीस हजार रुपये मांगे गए हैं। एसओ ने अपनी फेसबुक पर स्पष्टीकरण दिया है।
एसओ सिंघावली अहीर शिव प्रकाश ने फर्जी खाते की जानकारी मिलते ही अपने परिचितों को जागरूक किया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका फर्जी फेसबुक खाता बना लिया है। लोगों से रुपयों की मांग की जा रही है। सभी से अनुरोध है कि कोई भी रुपये न दें। पे-टीएम न करें और फ्रेंड रिक्वेस्ट भी स्वीकार नहीं करें। बेहद सावधान रहें। एसओ का कहना है कि उनके नाम से बनाए गए खाते से मदद के नाम पर बीस हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। यह उनका खाता नहीं है और उन्होंने किसी से भी कोई मदद नहीं मांगी हैं।
विज्ञापन

फर्जी खाते की जांच शुरू, होगी कार्रवाई
बागपत। एसओ शिव प्रकाश ने बताया कि उनके नाम से बनाए गए फर्जी खाते की जांच शुरू करा दी गई है। जिसने भी यह हरकत की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साइबर टीम को इस बाबत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

फेसबुक खातों पर मांगे जाते हैं रुपये
बागपत। फर्जी आईडी और फोटो से पहले भी मदद के नाम से रुपये मांगने के मामले सामने आते रहे हैं। पुलिस भी लोगों को जागरूक करती रही है। मदद के नाम पर किसी के खाते में भी रुपये नहीं भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें