बड़ौत कोतवाली में भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता।
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। ठगी के संबंध में दी तहरीर पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोतवाली में एसएसआई का घेराव किया और जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई न करने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
जिला संयोजक संदीप बड़ौली और प्रचार प्रमुख अरविंद भोला के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा दूसरे वर्ग के भू जिहादी प्लाट के नाम पर लोगों से अवैध ठगी कर रहे है। बताया भू माफिया ने कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले अर्जुन पुत्र इंद्र निवासी कांशीराम कालोनी से 60 गज प्लाट दिलाने के नाम पर 40 हजार, सतपाल पुत्र चंद्र निवासी कांशीराम कॉलोनी से डेढ़ लाख रुपये 60 गज प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी कर चुके है, लेकिन तहरीर देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने एसएसआई धुरेंद्र सिंह का घेराव कर जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई ने कहा केस दर्ज कर भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी। इनमें अंकित लपराना, सह संयोजक मनोज, प्रांत परिषद मनु तिवारी, आकाश, वरूण बावली, मोहन आदि रहे।