फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी से मांगी दस लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराना कस्बे के पशु व्यापारी अतीक पुत्र गुजलार ने नगर के तीन लोगों पर उससे दस लाख कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पशु व्यापारी अतीक पुत्र गुजलार ने बताया 28 जून को रात लगभग साढे़ नौ बजे उसके मोबाइल पर कस्बे के एक व्यक्ति का फोन आया, जिसमें दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। भयभीत होकर फोन काट दिया। दोबारा फोन कर उसे मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी गई। अतीक ने बताया कि कि तीनों लोग गैंग बनाकर गोवंश ओर ऊंट की तस्करी करते है। इनके खिलाफ बागपत, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में तस्करी के मुकदमे दर्ज है। उसने पुलिस से शिकायत करने का प्रयास किया तो तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इन लोगों के डर से ही वह गुजरात में पशुओं का व्यापार कर रहा है। आरोप है कि रविवार को वह अपने घर आया हुआ था। तीनों लोगों ने उसे और उसके साथी साबिर को नगर के व्यापारियान मोहल्ले में घेरकर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। उसने तीनों लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें