फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वनी हत्याकांड में तीसरे आरोपी को रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्वनी हत्याकांड में तीसरे आरोपी को रिमांड पर लिया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। वर्ष 2016 में चार नवंबर को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस में शामली के मालैंडी गांव के युवक अश्वनी शर्मा की हत्या के मामले में शनिवार को तीसरे आरोपी कपिल निवासी बली को रिमांड पर लेकर जीआरपी ने पूछताछ की। कपिल ने कोर्ट में सेरेंडर किया था। अब उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है।
शनिवार को जीआरपी कपिल को रिमांड पर लेकर आई और छह घंटे पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया है। मुजफ्फरनगर जीआरपी टीम के थानाध्यक्ष एमआर कर्दम ने बताया कि वर्ष 2016 में चार नवंबर को शामली के मालैंडी गांव निवासी अश्वनी शर्मा की जनता एक्सप्रेस में अहैड़ा हाल्ट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। बड़ौत में जीआरपी ने अश्वनी का शव उतारा गया था। अश्वनी दिल्ली में हैवल्स कंपनी में जॉब करता था। अश्वनी शर्मा का मोबाइल गायब मिला था। उसके भाई नितिन शर्मा ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इस मामले में जीआरपी ने आरोपी गौरव और गोपाल को गिरफ्तार किया था। इसमें गोपाल अश्वनी का दूर का रिश्तेदार था। इस अवसर पर थानाध्यक्ष जीआरपी मुजफ्फरनगर एमआर कर्दम, एसआई सागर सिंह, एसआई भूरे सिंह, एसआई अखिल चौधरी, एसआई नरेंद्र सिंह, एसआई बड़ौत सत्यवीर सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार, योगेश, शिवओम भाटी, अनिल कुमार, सचिन कुमार तेवतिया, मनीष कुमार, शिवम त्यागी, धर्मवीर ङ्क्षसह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जीआरपी थाने पर महिलाओं ने हंगामा करते हुए जीआरपी पर हत्या का गलत खुलासा करने का आरोप लगाया था और मानवाधिकार को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें