फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: निजी अस्पताल में प्रसव कराते पकड़ी गई आशा कार्यकत्री, विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Sat, 28 Jun 2025 04:16 PM IST
प्रत्युष शर्मा अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: बड़ौत में कंडेरा गांव की आशा कार्यकत्री पर निजी अस्पताल में महिला का प्रसव कराते पकड़े जाने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में शासन से कार्रवाई की संस्तुति करते हुए सीएमओ बागपत को एक पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक ने प्राइवेट अस्पताल में महिला का प्रसव कराते हुए आशा कार्यकत्री को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में कंडेरा गांव की आशा कार्यकत्री बबली को सीएचसी अधीक्षक डॉ0 विजय कुमार ने एक निजी अस्पताल में महिला का प्रसव कराते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


यह कार्रवाई गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर की गई। शिकायत मिलते ही डॉ. विजय कुमार खुद निजी चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने बबली को प्रसव कराते हुए पाया।

यह भी पढ़ें:Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 जून को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


सरकारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन
सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं को निजी अस्पतालों में इस प्रकार की चिकित्सा गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं है। इसे सेवा शर्तों का उल्लंघन माना गया।
विज्ञापन


डॉ. विजय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आशा कार्यकत्री बबली को हटाने की संस्तुति करते हुए एक पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भेजा है। बताया गया है कि आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत सरकारी संस्थानों में ही सेवाएं देनी होती हैं। इस प्रकार की निजी प्रैक्टिस में संलिप्तता शासन की मंशा के विरुद्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें