बड़ौत। किसान मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष मुनेश बरवाला ने कहा कि दोघट में हुई भाकियू की पंचायत में पहुंचे रालोद कार्यकर्ता मास्टर सुरेश राणा को ही पार्टी की तरफ से नोेटिस जारी किया। जबकि वहां पहुंचे बाकी पदाधिकारियों को भी नोटिस देना चाहिए था।
विकास भवन में किसान दिवस के दौरान भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नरेशपाल और भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता बिजेंद्र के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें नरेशपाल की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे के विरोध में कई दिन पहले दोघट में भाकियू की पंचायत हुई थी।
वहां सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान पर आरोप लगाए गए थे। मुनेश बरवाला ने कहा कि इस पंचायत में रालोद के कई पदाधिकारी शामिल हुए थे, जबकि पार्टी की ओर से केवल मास्टर सुरेश राणा को ही नोटिस जारी किया गया। उन पर कोई पद भी नहीं हैं। कहा कि इस संबंध में वह प्रतिनिधिमंडल के साथ चौधरी जयंत से मिलेंगे। संवाद