रमाला (बागपत)। निजामुद्दीन मरकज से आए जमाती असारा, अशरफाबाद थल में ठहरे थे। दोनों गांव हॉट स्पॉट की श्रेणी में आ गए हैं। औसिक्का और रटौल गांव पहले से ही सील हैं। बड़ौत में प्रशासन निगरानी करा रहा है। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि हॉट स्पॉट गांव को सैनिटाइज कराया गया है। ग्रामीणों से आह्वान किया गया कि जो भी जमातियों के संपर्क में रहा है, वह खुद ही प्रशासन को सूचना उपलब्ध कराएं।
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि पश्चिमी बंगाल से आया एक जमाती अशरफाबाद थल, बिहार निवासी दो जमाती औसिक्का, मथुरा, दिल्ली और महाराष्ट्र निवासी चार जमाती असारा गांव में ठहरे थे। जांच में यह सात जमाती कोरोना पॉजिटेव पाए गए हैं। औसिक्का गांव पहले से ही सील है। अब असारा और अशरफाबाद थल को सैनिटाइज कराया गया है। रमाला थाना प्रभारी महिपाल सिंह, एसआई अमन सिंह, रणधीर सिंह, सुधीर, डॉ एएस मलिक, डॉ अरविंद और सुरेंद्र सिंह टीम के साथ असारा पहुंचे। गांव के रास्ते ब्लॉक करा दिए गए। जमातियों के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। ग्रामीणों से आह्वान किया गया है कि जो भी जमातियों के संपर्क में रहा है, वह प्रशासन को सूचना दें। गांव के 20 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने अशरफाबाद थल और असारा गांव में भी आठ टीमें स्वास्थ्य विभाग की भेजी गई है। जिन्होनें गांव में सर्वे शुरू किया है।
कोरोना से बचाव के टिप्स दिए
फोटो संख्या 1.........
बड़ौत। जेएस फॉर्म हाउस में ठहरायें गये जमातियों का अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोटिवेशन के जरिये उन्हें कोरोना से बचाव के उपाय बताये और उन्हें काफी टिप्स दिये। 86 जमातियों को एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक सिंह, थानाध्यक्ष अजय शर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार व उनकी टीम ने मोटिवेशन के टिप्स दिए। जमातियों से कहा कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखे। घबराए नहीं, खाना खाना से पहले साबुन से हाथ धोए और खाना खाने के बाद भी हाथ धोए और एक-एक घंटे के अंतराल पर हाथ धोए।
कर्मचारियों ने खड़े किए हाथ, अधिकारियों ने समझाया
बड़ौत। जेएस फॉर्म में रुके जमातियों के लिए खाना बनाने वाले हलवाई मौके से चले गए। उन्हें किसी तरह अधिकारियों ने समझा-बुझाकर फिर जमातियों का खाना बनाने के लिये राजी किया। तब जाकर खाने की व्यवस्था सुचारु की गई। कर्मचारियों से कहा कि यहां पानी व सफाई की व्यवस्था तथा दिन में कम से कम दो बार सेनिटाइजर का छिड़काव कराया जाए।
प्रशासन ने ग्रामीणों को कराई फल-सब्जी की व्यवस्था
चांदीनगर। रटौल गांव के ग्रामीणों के लिए मंगलगवार को प्रशासन की ओर से सब्जी-फल के अलावा कैश के लिए मोबाइल एटीएम वैन की व्यवस्था कराई गई। जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने शुक्रवार को गांव को सील कर दिया था। गांव सील होने के बाद ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रशासन ने गांव में सब्जी-फल व कैश की व्यवस्था के लिए मोबाइल एटीएम वैन की व्यवस्था कराई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने अपनी जरूरत के आधार पर मोबाइल एटीएम वैन से कैश निकाला और जरूरत का सामान खरीदा।