फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सर्दी बढ़ते ही बीमारियों की चपेट में आने लगे बच्चे

Wed, 20 Nov 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। कोहरे के साथ सर्दी बढ़ रही है, जो हरेक की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। मगर बच्चों के लिए यह सर्दी ज्यादा परेशानी पैदा कर रही है। थोड़ी सी लापरवाही उनकी सेहत पर भारी पड़ रही है। यही कारण है कि सोमवार को सीएचसी में काफी मरीज बढ़ गए और इनमें से 40 फीसदी से अधिक संख्या बच्चों की रही।
विज्ञापन


कोहरे व सर्दी की वजह से बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं। खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित बच्चे सीएचसी व जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि बड़ौत सीएचसी में सोमवार को 450 मरीज आए। इनमें 150 से अधिक बच्चों की ओपीडी हुई। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विजय कुमार ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है और अब ठंड का असर ज्यादा होने लगा है। ऐसे में बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं।
बच्चों में वायरल, डायरिया, उल्टी करना, सांस लेने में तकलीफ, छाती का संक्रमण, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। सुबह व शाम के समय की सर्दी बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है। बच्चों की जांच के बाद उन्हें दवाई देकर भेज दिया गया। बताया कि बच्चों को जैसे ही खांसी-जुकाम हो तो तुरंत उन्हें चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बच्चों के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- सुबह-शाम नंगे पैर न घूमने दें

- हवा और कोहरे से बच्चों का बचाव करें

- बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें

- सर्दी जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक से उपचार दिलाएं

- तीन दिन से अधिक खांसी जुकाम है तो जांच अवश्य कराएं
- ठंडे खाद्य पदार्थ न खाने दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें