फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 400 मीटर में आर्यन और 200 मीटर में रिद्धि ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आर्यन व बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रिद्धि ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन प्रो़ डा़ आरपीएस तोमर, सचिव डा़ मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रिद्धि ने प्रथम, अविका ने द्वितीय, सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेढक दौड़ में प्रथम स्थान अक्षित, द्वितीय स्थान सूरज व तृतीय स्थान पर आरव रहा। नीबू रेस में जानवी प्रथम, अवि द्वितीय, वंशिका तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आर्यन प्रथम, सुमित द्वितीय व सावन तृतीय स्थान पर रहा। डोजी बॉल में रानी लक्ष्मी बाई टीम, रवीन्द्र नाथ टैगोर टीम, स्वामी विवेकानन्द टीम, स्वामी दयानन्द टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। फाइनल में स्वामी विवेकानन्द टीम और रानी लक्ष्मीबाई टीम पहुंची। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि इन दोनों टीमों के बीच शनिवार को फाइनल मुकाबला होगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अशोक पवांर, अनुराधा शर्मा, रीता मान, व समस्त स्टाफ का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें