बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में खेल प्रतियोगिता हुई। जिसमें 12, 14 व 16 वर्ष से कम आयु के 78 बालकों व 25 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 16 वर्ष आयु वर्ग के 300 मीटर इवेंट में अर्पित प्रथम, अक्षय द्वितीय व अक्षय ने तृतीय, 800 मीटर में शुभम ने प्रथम, कपिल ने द्वितीय व जितेंद्र ने तृतीय, 100 मीटर में नितिन ने प्रथम, राबाला ने द्वितीय व अर्पित ने तृतीय, दो किलोमीटर में मोहित ने प्रथम, अभय ने द्वितीय व अतेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग के 600 मीटर इवेंट में श्रुति ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय व अदिति दांगी ने तृतीय, 100 मीटर में श्रुति तोमर ने प्रथम, जोया ने द्वितीय व आरजू चहल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में आर्यन दांगी ने प्रथम, उत्सव ने द्वितीय व वंश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 वर्ष आयु वर्ग की 60 मीटर में रोहन ने प्रथम, आर्यन बैंसला ने द्वितीय व तन्मय चौहान ने तृतीय स्थान पाया। 60 मीटर बालिका में मनीषा ने प्रथम, डोली ने द्वितीय व तन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर इवेंट में विशाल राजपूत ने प्रथम, जयंत ने द्वितीय व वंश तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व प्राचार्य नरेश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। खिलाड़ियों को ईमानदारी अनुशासन का पालन करने का संदेश दिया। इस दौरान मनोज कुमार, आर्यन कोच, अशोक पीटीआई, आर्य आदि मौजूद रहे।