फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थाएं बेदम, खतरे के जोन में लापरवाही का वेलकम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना संक्रमण को लेकर या तो लोग जागरूक नहीं हैं या फिर उन्हें इसका खौफ नहीं है। तभी तो प्रशासन की व्यवस्थाओं को लोग औंधे मुंह गिरा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो जाने के बाद प्रशासन ने पत्थर मंडी पूरी तरह से सील किया था, लेकिन लोग सहूलियत के लिए बैरियर हटा देते हैं। बृहस्पतिवार को तो लापरवाही की हद ही हो गए। पत्थर मंडी को पूरी तरह से खोल दिया गया। सैकड़ों लोग मारबल खरीदने में जुटे रहे, लेकिन पुलिस बेखबर रही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद इस क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए 26 जून को कंटेनमेट जोन में घोषित किया गया था और पत्थरमंडी के दोनों साइड के गेट को सील करते हुए पुलिस तैनात की गई थी। मगर, कंटेनमेट जोन घोषित हुए अभी कुछ ही दिन बीते थे कि बृहस्पतिवार को लोगों ने दुस्साहस दिखाते हुए मंडी के दोनों गेट खोल दिए और आवाजाही शुरू कर दी। हैरानी की बात तो यह रही कि बिना जिला प्रशासन की अनुमति के गेट खोल दिए गए। यहां तैनात किए गए पुलिसकर्मी भी नदारद मिले।
इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना था कि जो इलाके सील किए गए ह्रैं उनमें पूरी तरह सख्ती है। लोग यदि गाइडलाइन का उल्लंघन करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और जुर्माना लगाया जाएगा। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि अभी पत्थर मंडी के खुलने के कोई आदेश नहीं हुए। जांच कर लापरवाही पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें