फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखेंगे एआरपी

Wed, 18 Sep 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता की एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) जांच करेंगे। इनको एक दिन में कम से कम दो विद्यालयों का निरीक्षण करना होगा और स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता व खामियों को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना पड़ेगा। शासन ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एआरपी को एक स्कूल में कम से कम दो घंटे का समय देना होगा। वह शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों को नई-नई तकनीक की भी जानकारी देंगे। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान एआरपी स्कूलों में देखेंगे कि कक्षा में शिक्षक कैसे पढ़ाते हैं। शिक्षण व्यवस्था में कमी मिलने पर वह शिक्षकों को इसके सुधार करने के तरीकों की भी जानकारी देंगे।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआरपी को विद्यालयों का निरीक्षण करने और निरीक्षण की आख्या प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें