फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी माह से हर रविवार को लगेगा अरोग्य स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रविवार को भी अब चिकित्सा विभाग के चिकित्सक सीएचसी और पीएचसी में बैठक कर लोगों का उपचार करेंगे। फरवरी माह से प्रत्येक रविवार को अरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा। मुख्य सचिव के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार किया। सीएमओ 31 दिसंबर तक निदेशालय को माइक्रो प्लान भेजेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों के नजदीक पहुंचे इस प्लान पर सूबे की सरकार काम कर रही है। रोगों के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी पर दो फरवरी 2020 से अरोग्य स्वास्थ्य मेला’ आयोजित होंगे। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने आदेश कर डीएम, सीएमओ और सभी सीएचसी के अधीक्षकों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। स्वास्थ्य मेला फरवरी से शुरू होगा, इससे पहले माइक्रो प्लान तैयार कर डीएम के अनुमोदन कराते हुए 31 दिसंबर तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. राज किशोर टंडन ने बताया आदेश मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। डीएम के अनुमोदन के बाद निदेशालय को इससे अवगत कराया जाएगा। कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों के साथ बैठक की है।
डैश बोर्ड पर दी जाएगी प्रत्येक शिविर की सूचना
बागपत। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से डैश बोर्ड स्थापित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कैंप में उपस्थित स्टाफ उपचारित, मरीजों का विवरण दिया जाएगा। कैंप समाप्ति के पश्चात कैंप प्रभारी द्वारा सीएमओ के माध्यम से सभी सूचनाएं डैश बोर्ड पर शासन को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

अरोग्य मेले में दी जाएगी जानकारियां और सुविधाएं
बागपत। गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श एवं सेवाएं, संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श एवं सेवाएं, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण परामर्श एवं सेवाएं, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श एवं सुविधाएं, बच्चों में डायरियां एवं निमोनिया की रोकथाम, बचाव एवं उपचार की जानकारी और सुविधाएं, तंबाकू सेवन रोकने के लिए जागरूकता, छोड़ने में सहायता के उपाय, सभी आधारभूत जांच सुविधाएं एवं जिन जांचों को इस स्तर पर करना संभव नहीं है, उन जांचों ुके लिए उच्चस्तरीय इकाइयों में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें