फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती का मामला: सांसद के निशाने पर आए डीएम-एसपी, मौका गंवाने पर ठहराया जिम्मेदार, जयंत को लेकर कही ये बात

Sat, 19 Aug 2023 01:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में सेना भर्ती नहीं होने पर भाजपा सांसद के निशाने पर डीएम और एसपी आ गए हैं। उन्होंने यह मौका गंवाने पर डीएम-एसपी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, चौधरी जयंत को लेकर यह बड़ी बात कही।
विज्ञापन
भाजपा सांसद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बागपत में तय सेना भर्ती सहारनपुर जाने पर डीएम और एसपी पर नाराजगी जताई है। इसमें सांसद के निशाने पर पूरी तरह से डीएम बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय आ गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बागपत में सेना भर्ती नहीं होने पर डीएम और एसपी को जिम्मेदार ठहराया है। सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात कि डीएम और एसपी व्यवस्थाएं नहीं कर पाएं। 

उन्होंने बताया कि डीएम और एसपी ने शासन को पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का पत्र लिख दिया। बड़ी मुश्किल से बागपत को सेना भर्ती सेंटर मिला था, जिसका यहां के युवाओं को लाभ मिलता। लेकिन दोनों अफसरों की लापरवाही से बागपत में सेना भर्ती नहीं हो पाएगी। 

बागपत सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएम और एसपी पर ये आरोप लगाए हैं। 

यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम
विज्ञापन

जयंत भी नहीं आएंगे और मैं भी नहीं जाऊंगा
सांसद ने जयंत चौधरी के एनडीए में आने की चर्चाओं को लेकर कहा कि जयंत भी नहीं आ रहे हैं और मैं भी कही नहीं जा रहा हूं। हालांकि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां खूब मौके मिलते है और कुछ अच्छा करने के लिए बढ़ावा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: बुझे दो घरों के चिराग: गांव में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, दर्दनाक था हादसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें