फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को शस्त्र प्रशिक्षण देकर बलवा रोकने का अभ्यास कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को शस्त्र प्रशिक्षण देकर बलवा रोकने का अभ्यास कराया
विज्ञापन

खेकड़ा।
आगामी अप्रैल माह में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में पुलिस प्रशासन जुट गया है। कोतवाली में पुलिस कर्मियों को शस्त्र प्रशिक्षण देकर बलवा रोकने का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकांश ग्राम पंचायतों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा जाता है। आगामी मार्च या अप्रैल माह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने का अनुमान है। पुलिस प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुट गया है। शुक्रवार को खेकड़ा कोतवाली में उप निरीक्षकों, हैड कांस्टेबलों और कांस्टेबलों को एसएलआर और एके 47 आदि राइफलों व पिस्टलों को खोलने, लोड करने और निशाना लगाने का शस्त्र प्रशिक्षण दिया। साथ ही बलवा रोकने का अभ्यास भी कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कहीं पर भी बलवे की स्थिति बन सकती है। ऐसी स्थिति को कंट्रोल कर लोगों को सुरक्षित बचाना और स्वयं भी सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती होती है। पुलिस टीम को शस्त्र प्रशिक्षण देकर बलवा रोकने का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें