फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्थे चढ़ा शूटर, उगले राज

Mon, 25 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में हेड मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या करने का आरोपी शूटर गौरव निरपुड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने उसे बालैनी क्षेत्र से पकड़ा है। साथ ही पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। शूटर गौरव ने पुलिस के सामने हत्या के सारे राज उगल दिए है। 
विज्ञापन
  हालांकि पुलिस अफसर इससे इंकार कर रहे है। पुलिस अफसर पकड़े गए शूटर गौरव निरपुड़ा से पूछताछ कर रहे हैं। उसने पुलिस को मास्टर सतपाल की हत्या के संबंध में सभी जानकारी दे दी है। सूत्रों की माने तो आरोपी गौरव ने बताया मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या करने का ठेका शेरपुर लुहारा गांव के रोहित ने तीन लाख रुपये में लिया था।
    उसकी बातचीत मेरठ जेल में छपरौली थाना के हिस्ट्रीशीटर ने कराई थी। रोहित की सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरीकन से दोस्ती थी। उन दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया था। सोनू उसे अपने साथ ले आया था। बाद में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया अभी तक उसे इस मामले में एक रुपये भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

    रोहित और सोनू को अभी तक कितने रुपये मिले, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। सोनू ने तो उसे यह ही बताया था ज्यादा रकम वारदात को अंजाम देने के बाद ही मिलेगी। घटना में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने दोघट क्षेत्र से बरामद कर ली है। उधर, इस बाबत एएसपी अजीजुल हक ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। 
  बढ़ रही लापरवाही
पुलिस लापरवाही से यह पहली घटना नहीं हुई। चिरचिटा गांव में किसान की उसके ही भाई  हत्या कर दी थी। गांगनौली में पुलिस सुरक्षा में रामवीर और उनकी पत्नी सरोज की जान जा चुकी है। इतना ही नही इसी परिवार के पप्पू की भी हत्या हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें