फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर बने टीम इंडिया के कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजीव के नेतृत्व में जॉर्डन रवाना हो रहे हैं पहलवान
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। एशियन चैंपियनशिप में इस बार देश के पहलवान अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर के नेतृत्व में प्रतिनिधित्व कर पदक जीतेंगे। सभी चयनित पहलवान बृहस्पतिवार को चैंपियनशिप में हिस्सा लेने को रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि यह चैंपियनशिप जॉर्डन में 28 से 30 जून तक आयोजित हो रही है। इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले पहलवानों का ट्रायल नोएडा में हुआ था। ट्रायल में चयनित हुए पहलवान बृहस्पतिवार को जॉर्डन के लिए रवाना हो रहे हैं। इन पहलवानों का नेतृत्व मलकपुर गांव निवासी अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर कर रहे हैं। राजीव तोमर को इंडियन टीम का कोच बनाकर भेजा जा रहा है। राजीव तोमर ने बताया कि सभी पहलवान देश के लिए पदक लाएंगे। इन चयनित हुए पहलवानों में शुभम, निखिल, रोहित, अभिमन्यु, जयदीप, अमित, अश्व, जोंटी, अनिरुद्ध, साहिल शामिल हैं। बता दें कि अर्जन अवार्डी राजीव तोमर गुरु हनुमान अखाड़ा के खलीफा हैं और मलकपुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें