बड़ौत। मोहल्ला समितियों से बृहस्पतिवार को आईटीसी अधिकारी मिले, जिन्होंने नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था का हाल जाना।
समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी सिसौदिया ने बताया कि आईटीसी अधिकारी शुभेंदु दास अपने कुछ अन्य सदस्यों के साथ समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों से मिले। सदस्यों ने आईटीसी अधिकारियों को बताया कि नगर की गलियाें व सड़क पर अब पहले से कम गंदगी रहती है। साफ-सफाई व्यवस्था पर नगरपालिका प्रशासन ध्यान दे रहा है। इस दौरान अंकित, सुनील, राजेश उज्ज्वल, मीनू जैन, मोनिका उपाध्याय, पिंकी गुप्ता आदि शामिल रहे।