फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर हुई बैठक में नोकझोंक

विज्ञापन
बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति चुनाव को लेकर बैठक में शामिल पदा​
विज्ञापन
- शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के चुनाव में आरोप लगने वाले पदाधिकारियों को शामिल नहीं होने देने को लेकर हुई थी बैठक
विज्ञापन

बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक हुई। वहां उन पदाधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया से दूर रखने की बात कही गई, जिन पर गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं। इसको लेकर कई बार आपस में नोकझोंक भी हुई और बाद में सभी को चुनाव में शामिल होने देने का फैसला लिया गया।
कॉलेज की प्रबंध समिति का चार जनवरी 26 को चुनाव होना है और इसकी प्रक्रिया चल रही है। वहीं प्रबंध समिति के कई पदाधिकारियों पर वित्तीय अनियमितता करने का आरोप लगा था और पदाधिकारियों से लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। वह लेखा-जोखा अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसलिए ही बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उन पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने की बात रखी गई, जिन पर गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं। इसको लेकर वहां पांच घंटे तक बैठक चली और कुछ पदाधिकारियों में नोकझाेंक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी पदाधिकारी को चुनाव प्रक्रिया से दूर नहीं रखा जाएगा, क्योंकि उनपर गड़बड़ी सिद्ध नहीं हुई है। चुनाव प्रक्रिया में कोई भी हिस्सा ले सकता है। बैठक में प्रधानाचार्य डॉ. राजलक्ष्मी, नीरज, सतपाल, राकेश, आनंद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें