फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टंकी से नहीं मिला एक बूंद पानी, अब हो गई जर्जर

विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबं​धित फोटो। डौलचा गांव ​स्थित पेयजल टंकी। संवाद
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो की पड़ताल
विज्ञापन

- डौलचा गांव का मामला, ग्रामीण बोले, समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। डौलचा गांव में 13 साल पहले 2.8 करोड़ रुपये से बनी पेयजल टंकी से ग्रामीणों को एक बूंद पानी नहीं मिला, जो अब जर्जर होने लगी है। ग्रामीणों ने पेयजल टंकी की मरम्मत कराकर पानी के कनेक्शन देने की मांग की। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी।
डौलचा गांव निवासी रमेश, नितिन शर्मा, सुनील कुमार, धर्मपाल, हरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2012 में डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया थ। उन्होंने बताया कि पेयजल टंकी से अभी तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई। पेयजल टंकी का संचालन नहीं होने के कारण ग्रामीण उपले रखने लगे हैं और वहां पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं। पेयजल टंकी में कमियां आने की शिकायत अफसरों से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले-
- करोड़ों रुपये की लागत से बनी पेयजल टंकी का सही संचालन नहीं किया गया, इसकी वजह से उसकी हालत खराब हो गई है। जल्द ही पेयजल टंकी की मरम्मत और सफाई कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाए। - दौलतराम, ग्रामीण
- पेयजल टंकी के परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं। वहां पर सफाई और पेयजल आपूर्ति के लिए अभी तक ऑपरेटर भी तैनात नहीं किया गया। इसकी वजह से 2.8 करोड़ रुपये बेकार हो गए। - सागर कुमार, ग्रामीण
विज्ञापन

वर्जन-13 साल पहले बनी पेयजल टंकी ग्राम पंचायत के हैंडओवर कर दी गई थी। अब उसमें कुछ कमियां आने के कारण वापस जल निगम को सौंप दी गई। उसकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, बजट जारी होने पर मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। - मोहम्मद हारून, अवर अभियंता, जल निगम

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। डौलचा गांव स्थित पेयजल टंकी। संवाद

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। डौलचा गांव स्थित पेयजल टंकी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें