फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों की मनमानी बरकरार, मरीज हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी समय में ही सीएचसी से लापता हो जाते हैं चिकित्सक
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों ने अपना रवैया नहीं बदला है। आलम यह है कि ड्यूटी के दौरान ही चिकित्सक लापता हो जाते हैं, जिस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सीएचसी से शुक्रवार को चिकित्सक नदारद रहे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों की मनमानी मरीजों पर भारी पड़ रही है। मरीज दूरदराज से सीएचसी पहुंचते हैं। वे घंटों लाइन मेें लगकर पर्चियां बनवाते हैं। मरीज चिकित्सकों के पास पहुंचते हैं तो वे सीट से गायब मिलते हैं। शुक्रवार को चिकित्सक गायब रहे, जिस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जौनमाना गांव से आए विकास, खडख़ड़ी के राहुल, मोहित, शकील, बिजरौल से योगेश, कपिल का कहना है कि न तो सीएचसी पर दवा पूरी मिलती है और न ही चिकित्सक। जिस कारण अब मरीज निजी अस्पतालों का रुख करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें