फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 465, आंखों में जलन और फूलने लगी लोगों की सांस

विज्ञापन
बागपत यमुना खादर में पत्तियों में आग लगाता किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- अब तक का सबसे खतरनाक स्तर पर रहा वायु प्रदूषण
विज्ञापन

- सुबह और शाम छाया रहा स्मॉग, खादर में जलाया कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वायु प्रदूषण रोज खतरनाक होता जा रहा है। एक्यूआई 465 पर पहुंच गया। सोमवार को स्मॉग के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतें भी उठानी पड़ी। सुबह और शाम के समय स्मॉग के कारण मुश्किलें हुई।
दिल्ली और एनसीआर की हवा रोज खतरनाक होती जा रही है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में जलाई जा रही पराली, डीजल की गाड़ियों से निकलता धुआं, निर्माण गतिविधियों के कारण उड़ते धूल के गुबार, सड़कों पर फैली धूल भी प्रदूषण की वजह है। इसके अलावा जिले में जलाए जा रहे कूड़े से जिले का प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है। चिकित्सक घर से निकलते समय मास्क व आंखों पर चश्मा पहनने की सलाह दे रहे है। प्रदूषित हवा में लोगों को सांस लेने व गले में परेशानी की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि स्माँग के कारण सांस व गले की परेशानी हो सकती है। आंखों में जलन व एलर्जी की बीमारी हो सकती है। वह घर से निकलते समय मास्क व चश्मे का प्रयोग करने बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें