फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव में उतरेगी आम आदमी पार्टी : संजय सिंह

विज्ञापन
बागपत कचहरी में पत्रकार वार्ता करते आप सांसद संजय सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- भाकियू से किसान हितों पर चर्चा, राजनीतिक मुद्दों पर नहीं
विज्ञापन

- बसपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहले, जनता अब समझ चुकी
- विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए आप की किसी से बात नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पहले दिल्ली और अब बिहार से साफ हो गया कि मुद्दों की राजनीति वापस लौट रही है। यूपी में बिजली मीटर घोटाले का शिकार हुए लोगों की धनराशि ब्याज सहित वापस होनी चाहिए। किसानों पर पराली जलाने के दर्ज मुकदमे वापस होने चाहिए। आम आदमी पार्टी में जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी। गांव स्तर पर टीम तैयार की जा रही है। विधानसभा चुनाव पर शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में जिला बार संघ के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के आमंत्रण पर पहुंचे संजय सिंह का अधिवक्ताओं ने अभिनंदन किया। सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बसपा और भाजपा एक ही है। यूपी में विपक्ष दबा हुआ है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। भाजपा सरकार के पास कुछ लोगों की फाइलें दबी हुई है, यही वजह है कि कोई कुछ नहीं बोल रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए फिलहाल किसी से गठबंधन की बात नहीं है। आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की राजनीति करेगी। परिवर्तन शुरू हो गया है। यूपी में स्मार्ट मीटर का घोटाला सबके सामने हैं। पिछले दो साल से उपभोक्ताओं से जो रुपये वसूले गए, उसे 30 प्रतिशत ब्याज सहित वापस मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पराली जलाने के नाम पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुकदमे वापस होने चाहिए। किसानों का सरकार किसी गुंडे की तरह जेल में डाल रही हैं। कृषि मंत्री कुछ कह रहे हैं और सीएम कुछ कह रहे हैं। पूंजीपतियों को जेल क्यों नहीं भेजा गया है। यूपी बेटियों के लिए कब्रगाह है। सरकार में अगर शर्म है तो इस्तीफा दें देना चाहिए। यूपी में हर सीट पर जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। भाकियू से उनकी किसान मुद्दों पर बात हुई है, किसी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें