बालक वर्ग में अनुज और बालिका में प्रियांशु प्रथम
बागपत। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में अनुज प्रथम और बालिका वर्ग में प्रियांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि कलक्ट्रेट के गेट से निवाड़ा रोड पर क्रॉस कंट्री का आयोजन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह और संतराम ने शुभारंभ किया। बालक वर्ग में अनुज माथुर प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय और गौरव तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में प्रियांशु प्रथम, प्रियंका द्वितीय और ललिता तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में अंकुश, तनीश, मोहित और बालिका वर्ग में बुलबुल एवं शाइमा को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
साइकिल रेस में आरिफ प्रथम, अनुज द्वितीय, दीपक तृतीय, मोनू चतुर्थ, अंकुश पांचवें और मोनू छठे स्थान पर रहा। समापन समारोह में अजब सिंह, डॉ राजीव कुमार, अनिल कुमार, सरिता रानी ने पुरस्कार वितरण किया। धीरज पाल, पंकज आर्या, धर्मेेंद्र, दिग्विजय मलिक, मनीषा भाटी, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार और विकास कुमार मौजूद रहे।