बड़ागांव के भक्तांबर तीर्थ में विद्यासागर महाराज की पूूजा करतेे श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
- फोटो : ओमप्रकाश का फाइल फोटो
खेकड़ा। बड़ागांव के भक्तांबर तीर्थ जैन मंदिर में रविवार को आर्यिका अनुभूति भूषण माता का दीक्षा दिवस समारोह एवं भक्तांबर तीर्थ का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ णमोकार मंत्र के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की।
श्रद्धालुओं ने माता को शास्त्र भेंट, वस्त्र भेंट, पीछी भेंट की। मंगलाचरण, 48 यंत्रो का विमोचन और संत निवासी का शुभारंभ किया गया। वहां श्रद्धालुओं ने विद्यासागर महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा की। अनुभूति भूषण माता ने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान पार्श्वनाथ के दिखाए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती हैं।
भगवान पार्श्वनाथ की पूजा कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। कार्यक्रम का समापन भगवान पार्श्वनाथ की आरती के साथ हुआ। इस मौके पर वैशाली जैन, मिथलेश जैन, नीलम जैन, निधि जैन, श्रेया जैन, अभय जैन, प्रेरित जैन, कंवरसैन जैन मौजूद रहे।