फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऑपरेशन सिंदूर पर क्विज प्रतियोगिता में अनुभव रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
-टटीरी के डीएवी पब्लिक स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कराई गई ऑपरेशन सिंदूर पर क्विज प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को परीक्षा पर चर्चा के तहत ऑपरेशन सिंदूर पर क्विज प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा पर विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्काउट प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने छात्रों से ऑपरेशन सिंदूर पराक्रम दिवस पर आधारित प्रश्न किए। इसमें पहलगाम हमला कब किया गया था, ऑपरेशन सिंदूर कब किया गया। ऑपरेशन सिंदूर में किस तकनीक का प्रयोग किया गया, ऑपरेशन सिंदूर का मुख्य उद्देश्य क्या था आदि का जवाब दिया। इसमें प्रथम स्थान अनुभव, द्वितीय स्थान विनय, तृतीय स्थान वंश ने प्राप्त किया। इस अवसर पर चट्टान सोनकर, नरेंद्र सैनी, दीपक सिन्हा, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार पीटीआई, राजीव कुमार, पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें