फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: असामाजिक तत्वों ने कोल्हू पर गन्ने की खोई में आग लगाई

Sun, 27 Apr 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खट्टा प्रहलादपुर स्थित  गन्ने की खोई में लगी   संवाद
विज्ञापन
रटौल। खट्टा प्रहलादपुर गांव के जंगल में सुबोध निवासी ढिकौली के कोल्हू पर खोई में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इससे करीब 500 क्विंटल गन्ने की खोई जलकर राख हो गई। आग लगने से कोल्हू संचालक को चार लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

ढिकौली गांव निवासी सुबोध ने बताया कि खट्टा प्रहलादपुर के जंगल में गुर्जर नगर के पास कोल्हू लगा रखा है। आरोप है कि शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने कोल्हू पर एकत्रित की गई खोई में आग लगा दी। हवा चलने के कारण आग फैल गई।
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने आग लगने की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग की टीम और मजदूरों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। सुबोध ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर चांदीनगर पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें