फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रोधी टीके ने पुरानी बीमारियों से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य अभियान
विज्ञापन

- किसी को दर्द तो किसी को एलर्जी से टीका लगने पर मिली राहत
- टीका लगने के बाद कोरोना संक्रमण से जान का खतरा भी नहीं रहा
फोटो एक की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोनारोधी टीके से केवल कोरोना संक्रमण से ही बचाव नहीं किया है, बल्कि पुरानी बीमारियों से भी राहत दिलाई है। ऐसे काफी लोग है जो टीका लगवाने से पहले बीमारियों से जूझ रहे थे और इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिल रही थी। मगर, कोरोना रोधी टीका लगवाने के बाद राहत मिल गई है।
ऐसे लोगों में किसी को मौसम बदलने पर जुकाम व खांसी की समस्या थी तो किसी को शरीर में दर्द, एलर्जी की समस्या थी। जब तक दवाई लेते थे तो कुछ राहत मिल जाती थी। दवाई बंद कर देते थे तो समस्या दोबारा से शुरू हो जाती थी। इस तरह इन बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान थे। मगर, कोरोनारोधी टीका लगवाने के बाद इस तरह की बीमारियों में लोगों को काफी राहत मिली है। जिनको अन्य बीमारियों में राहत मिली है, वह टीकाकरण को लेकर जागरूक करने के लिए भी आगे आए।
विज्ञापन

-
मुझे पहले मौसम के साथ ही जुकाम व खांसी की समस्या होती थी। जब से कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लगी है, तब से मुझे इस बीमारी से काफी राहत मिली है। अब कभी खानपान के कारण ही ऐसा होता है। संजय चौहान, पाली
--
मुझे गर्दन व सिर में दर्द रहता था। इस समस्या के बारे में कई डाक्टरों को दिखाया गया, लेकिन राहत नहीं मिली। कोरोनारोधी टीका लगने के बाद दर्द की समस्या अभी तक नहीं हुई है। सुमित गौतम, पुराना कस्बा
--
मुझे एलर्जी की समस्या था। रोजाना सुबह उठते ही जुकाम व झींक आती थी। इसके साथ ही गले में समस्या होती थी। कोरोनारोधी टीका लगवाने के बाद मुझे काफी राहत मिली है और यह समस्या बहुत कम हो गई है। मोहित, कोर्ट रोड
विज्ञापन

--
मेरे शरीर में दर्द रहता था। दर्द कभी कमर, कभी पैर तो कभी हाथ में होता था। डाक्टर को दिखाया तो दवाई लेने तक कुछ राहत मिलती थी। इसके बाद फिर समस्या हो जाती थी। टीका लगवाने के बाद दर्द से राहत मिली है और शरीर में स्फूर्ति रहती है। नंदकिशोर, इंद्रा गली बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें