फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से बंद पड़ा पशु सेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। पशु सेवा केंद्र टीकरी छह माह से बंद है। इस कारण पशुपालकों को बीमार होने पर पशुओं का उपचार कराने में परेशानी हो रही है। केंद्र शुरू कराने के लिए शनिवार को पशुपालकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पशुपालकों का कहना था कि पशु सेवा केंद्र पर एक पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती कर संचालन शुरू किया गया था। अब केंद्र पर न तो स्टाफ है और न ही पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं। छह माह से यह बंद है। कस्बे में एफएमडी टीकाकरण की शुरुआत भी नहीं की गई। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में जयपाल सिंह, रामपाल, विजय सिंह, अरुण राठी, छोटू, शिव कुमार, गौरव, विकास, सोनू, नीटू, शौर्य, शिवम, संजीव मौजूद रहे। उधर, सीवीओ डॉ रमेश चंद्र का कहना है कि पशु केंद्र पर शीघ्र चिकित्सक की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें