फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण में गड्ढे में गिरा गोवंश, हंगामा

विज्ञापन
बागपत के सिसाना रोड पर हाईवे निर्माण के दौरान किया गया गड्ढे में फंसा गोवंश निकालते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
हाईवे निर्माण में गड्ढे में गिरा गोवंश, हंगामा
विज्ञापन

बागपत। हाईवे निर्माण के लिए किए गए गड्ढे में गोवंश गिरने पर हिंदु संगठनों ने कर्मचारियों के खिलाफ हंगामा कर दिया। साथ ही जेसीबी मशीन की मदद से बेसहारा पशु को गड्ढे से निकाला।
विहिप नेता सुनील मुखिया ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण के लिए सिसाना रोड स्थित चीलघर के पास एक कंपनी के कर्मचारियों ने रात के समय में दस फुट गहरा गड्ढा किया। इसमें एक बेसहारा पशु गिर गया, पशु पूरी रात घायल अवस्था में तड़ता रहा। दिन निकलने पर जब लोगों को गड्ढे में गोवंश होने का पता चला तो हिंदु संगठन के पदाधिकारियों ने जेसीबी मशीन मंगाकर पशु निकाला। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी के स्टाफ के खिलाफ नारेबाजी भी की। पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी हाईवे निर्माण में गड्ढे में लोगों के साथ-साथ बच्चे भी गिरते रहते हैं। उन्होंने कहा गड्ढा करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी की जाए, इससे लोगों के अलावा रात के समय वाहन चालकों को गड्ढे की जानकारी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसहारा पशू रात्रि में उजाड़ रहे हैं फसल
दाहा। किसान हरपाल व राम सिंह ने बताया ने बताया कि रात के समय बेसहारा पशु किसानों खेतों में घुसकर गेहूं व गन्ने की फसल को खराब कर रहे हैं। किसानों ने मांग की है प्रशासन बेसहारा गोवंशों को अस्थाई गो आश्रय केंद्र में भेजे, यदि ये ही हाल रहा तो किसान बेसहारा गोवंशों को पकड़कर सरकारी आवास पर छोड़ देगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें