चांदीनगर। चमरावल गांव में शुक्रवार को राशन न मिलने पर महिलाओं ने डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने डीलर पर घटतौली का भी आरोप लगाया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से जांचकर कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं का आरोप है कि राशन डीलर कार्डधारक को एक यूनिट कम राशन देता है। गांव के काफी लोगों के नाम भी राशन कार्ड से कटवा दिए हैं। घटतौली को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है परंतु कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने डीएम से डीलर के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर रेखा, रीता, ओमवीरी, राजेंद्री, भतेरी, मीना, रीना, पूनम आदि मौजूद रहीं।