फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज व्यापारियों ने सीओ कार्यालय में किया हंगामा

Mon, 18 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत सीओ कार्यालय पर सीओ के समक्ष आक्रोश जताते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
व्यापारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा की कराई रिपोर्ट के विरोध में व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। काफी संख्या में व्यापारी सीओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर दर्ज कराई रिपोर्ट को वापस लेने की मांग की। इस पर सीओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है और रिपोर्ट को वापस लेने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 शनिवार की देर शाम बिजरौल रोड पर एक दुकान पर लूटपाट की घटना के बाद व्यापारियों में जब पुलिस के प्रति आक्रोश जताया तो एक व्यापारी नेता व एक नामित सभासद के खिलाफ बाजार पुलिस चौकी प्रभारी ने उन पर एफआईआर दर्ज करा दी। इसकी भनक लगते ही व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया और सैकड़ों व्यापारी  सीओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर सीओ से कार्रवाई पर आक्रोश जताया। 

व्यापारियों ने कहा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी आए दिन व्यापारियों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार करते हैं और गाली-गलौच करते हैं। इससे पहले ही व्यापारियों में उसके प्रति आक्रोश था। अब दरोगा क रिपोर्ट दर्ज कराने पर व्यापारियों में और अधिक आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


सीओ सीपी सिंह ने कहा वे इस मामले को गंभीरता से दिखाएंगे। यदि मामला झूठा है तो एफआईआर को वापस कराया जाएगा और किसी भी व्यापारी को अनावश्यक तंग नहीं किया जाएगा। 

इसको लेकर सोमवार को बाजार चौकी में सीओ व्यापारियों की बैठक करेंगे और इस विरोधाभास को दूर करने का प्रयास होगा। यहीं व्यापारियों ने कहा यदि एफआईआर वापस नहीं ली गई तो व्यापारी उग्र आंदोलन और बाजार बंद करेंगे।

इनमें सुख माल चंद जैन, अनिल जैन, रवि पालीवाल, नगेंद्र सभासद, विनोद, अंकुर, ललित सभासद, रविंद्र तोमर, आकाश तोमर, कुंदन सिंह शर्मा, अंकुर चौधरी, अनिस अहमद, नीटू, संजय, काक्के, हेमचंद जैन, अरविंद आदि व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें