फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने कोतवाली घेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लुहारी गांव की मोनिका की हत्या में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने बुधवार को कोतवाली पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस इसमें लापरवाही बरत रही है। कोतवाल ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

27 जून को अलावलपुर गांव में रेलवे लाइन के पास एक महिला का जला हुआ शव पड़ा मिला था। 29 जून को शव की शनाख्त लुहारी गांव निवासी मोनिका के रूप में हुई थी। सोमवार को परिजनों ने पति पर मोनिका की गोली मारकर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पांच दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज परिजनों ने बुधवार को कोतवाली पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी पक्ष से मिली हुई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे है और समझौते का दबाव बना रहे है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। कोतवाल अजय शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि कोई हत्यारोपी नहीं छोड़ा जाएगा, जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान सुधीर, मोनू, राजपाल, हरवीर, नरेन्द्र, सुखपाल, धर्मेन्द्र, आजाद, नीटू, महावीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें