फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौली गांव में कोर्ट मैरिज से नाराज पड़ोसियों ने बोला हमला

विज्ञापन
किशनपुर बिराल गांव का घायल अरविन्द - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
चार लोग घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस को देख भाग निकले
विज्ञापन

उधर लूंब व किशनपुर बराल मेें भी दो पक्षों में हुए संघर्ष
बड़ौत। बड़ौली गांव मेें कुछ लोगों ने एक मकान पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, लूंब व किशनपुर बिराल गांव में भी किसी बात कुछ लोगों में मारपीट हुई है। उन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बड़ौली गांव के घायलों में अरुण पुत्र कबाड़ी, सोनी पत्नी अरुण, सामो पत्नी कबाड़ी व कबाड़ी घायल हुए है। पीड़ित अरुण ने बताया कि दो साल पहले उसने सोनी निवासी रंछाड़ से कोर्ट मैरिज की थी। इस कोर्ट मैरिज से सोनी व मेरे परिवार के लोग दोनों खुशी है, फिलहाल नौ माह के दो जुड़वा बच्चे भी अरुण व सोनी को है। बताया कि सोनी की रिश्तेदारी बड़ौली गांव में पड़ोसियों के यहां पर है, इसी को लेकर पड़ोसी अक्सर नाराज रहते हैं और आए दिन गाली-गलौच करते हैं। सोमवार की रात्रि में पड़ोसियों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें अरुण, सोनी, सामो, कबाड़ी घायल हुए हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कई हमलावरों को हिरासत में लेकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। उधर लूंब गांव के प्रिंस पुत्र विनोद कुमार को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि किशनपुर बिराल गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई। इसमेें दोनों पक्षों से अरविंद, अंकित व शुभम सहित अन्य कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें