फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल की प्रतिमा हटाने पर जताया गहरा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा सूरजमल की प्रतिमा हटाने पर आक्रोश
विज्ञापन

बागपत। मथुरा जनपद के डेपियर नगर कॉलोनी में लगी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को प्रशासन की ओर से हटाने पर जाट समाज के लोगों में रोष है। जिला जाट सभा ने इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी देकर डीएम को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला जाट सभा की बैठक जाट भवन में हुई। समाज के लोगों ने मथुरा प्रशासन की ओर से महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को हटाए जाने को लेकर रोष प्रकट किया। अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि शिरोमणी महाराज सूरजमल की प्रतिमा जो मथुरा की डेपियर नगर स्थित कॉलोनी में वर्षों से लगी है उसे हटाकर प्रशासन ने गलत कदम उठाया है। इसका विरोध किया जाएगा। हिंदू समाज के रक्षक के अपमान को ठेस नहीं पहुंचने देंगे भले ही इसके लिए आंदोलन करना पड़े। महासचिव अश्वनी तोमर ने कहा कि प्रेरणाश्रोत के साथ इस तरह के बर्ताव के लिए डीएम को बर्खास्त किया जाना चाहिए। प्रधान संरक्षक विनोद खेड़ा ने कहा कि प्रशासन ऐसी ओछी हरकत कर जाट समाज का अपमान किया है। अरुण तोमर उर्फ बॉबी, चौधरी धर्मपाल सिंह, एडवोकेट चरण सिंह खोखर, तेजपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, कंवरपाल सिंह, तेज सिंह, सोहनपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह नैन, डॉ. लक्की तोमर, चौधरी धर्मवीर सिंह, सुखचैन, इंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें