फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों का सरकार के खिलाफ गुस्सा फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व आवारा पशुओं से निजात नहीं दिलाए जाने के विरोध में शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण कालूराम के नेतृत्व में हिलवाड़ी, गुराना, बड़का आदि गांवों के किसान तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्याज समेत बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने की मांग रखी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया तो वे तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने पर किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वे बच्चों की शुल्क एवं विवाह आदि की जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि स्कूल संचालक शुल्क जमा कराने का लगातार दबाव बना रहे हैं।
वहीं, किसानों ने आवारा पशुओं से भी निजात दिलाए जाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मार झेल रहा है। ऊपर से खेतों में खड़ी फसलें आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं। इस दौरान किसानों ने अगले सत्र में गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि डीजल, खाद, बिजली, पानी सब महंगा हो गया है। इसलिए गन्ना मूल्य भी बढ़ाया जाए। इसके अतिरिक्त बढ़ी हुई विद्युत दरों को वापस लिया जाए। इस अवसर पर हरपाल, देवेंद्र, सुखवीर, प्रमोद, इकबाल, हरवीर, सुरेंद्र, धर्मपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें